प्रधानमंत्री मोदी ने US में विमान हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक, कहा- अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi on US Plane Crash: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के पास रोनाल्‍ड रीगन राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्‍टर से टकराकर नदी में जा गिरा. इस हादसे में कुल 67 लोगों की मौत हो गई. अमेरिका में हुए इस हादसे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि “वॉशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं. हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

व्‍हाइट हाउस से कुछ दूरी पर हुआ हादसा

बता दें कि अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हुई टक्कर में सभी यात्रियों की मौत हो गई. इस हादसे में 67 लोगों की जान चली गयी थी. विमान और सैन्‍य हेलिकाप्‍टर की यह टक्‍कर व्‍हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुआ था.

इसे भी पढें:-Russia-Ukraine War: यूक्रेन की इमारत पर रूसी ड्रोन का हमला, चार लोगों की मौत; कई जख्मी

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This