लीबिया में बरामद किए गए 29 प्रवासियों के शव, जानें मामला

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Libya: लीबिया में हुए 2011 के स्प्रिंग को 14 वर्ष बीतने के बाद भी शांति नहीं आ पाई है. सुरक्षा निदेशालय और लीबिया रेड क्रिसेंट ने गुरुवार को बताया कि लीबिया के दक्षिण-पूर्व और पश्चिम में दो जगहों पर 29 प्रवासियों के शव मिले हैं. लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से कोई स्थिर सरकार नहीं बन पाई है और ये अफ्रीका से यूरोप जाने का एक रूट की तरह बन गया है.

अलवाहाट जिला सुरक्षा निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा कि लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनगाजी से करीब 441 किलोमीटर दूर जिखारा इलाके के एक खेत में सामूहिक कब्र में 19 शव मिले हैं और कहा कि ये मौतें तस्करी गतिविधियों से जुड़ा हैं. निदेशालय ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें पुलिस अधिकारी और जालू रेड क्रिसेंट के स्वयंसेवक शवों को काले प्लास्टिक बैग में रखते हुए नजर दे रहे हैं.

एक दिन में 10 शव

लीबियाई रेड क्रिसेंट ने गुरुवार देर शाम फेसबुक पर पोस्‍ट में कहा कि उसके लोगों ने एक दिन में दस प्रवासियों के शव बरामद किए, ये मौतें राजधानी त्रिपोली से लगभग 40 किमी दूर ज़ाविया शहर में दिला पोर्ट के पास नाव डूबने से हुई हैं. रेड क्रिसेंट ने तस्वीरें साझा कीं, जिसमें स्वयंसेवक डॉकसाइड पर शवों को सफेद प्लास्टिक बैग में रखते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक स्वयंसेवक ने एक बैग पर नंबर लिखे हैं.

लीबिया बना यूरोप जाने का रास्ता

लीबिया भूमध्य सागर के पार यूरोप में संघर्ष और गरीबी से बचने वाले प्रवासियों के लिए यूरोप जाने का रास्ता बन गया है. जनवरी के अंत में, अलवाहाट आपराधिक जांच विभाग ने कहा कि उसने विभिन्न उप-सहारा देशों के 263 प्रवासियों को छुड़ाया गया था, उन्होंने कहा कि उन्हें एक तस्करी गिरोह की ओर से बहुत खराब मानवीय और स्वास्थ्य स्थितियों में रखा गया था.

ये भी पढ़ें :- कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने को लेकर जस्टिन ट्रूडो बड़ा बयान, कहा- यह सच में हो सकता है…

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This