Pope Francis की हालत नाजुक, दुनियाभर में शुरू हुआ दुआओं का दौर, वेटिकन में जमा हुए हजारों लोग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vatican: पोप फ्रांसिस का स्‍वास्‍थ्‍य इन दिनों ठीक नहीं है, वो फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीडित होने के चलते पिछले 11 दिनों से अस्‍पताल में भर्ती है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हजारों लोग सेंट पीटर स्क्वायर में एकत्र हुए और पोप फ्रांसिस के जल्‍द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की. इस दौरान वेटिकन में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने 45 मिनट तक चली प्रार्थना का नेतृत्व किया.

सोमवार की रात सर्दी और बारिश के बीच हुई प्रार्थना के दौरान लोगों ने पोप के जल्द ठीक होने की कामना की. प्रार्थना सभा में एक रोमानिया के रॉबर्ट पिएत्रो ने कहा, “उन्हें तकलीफ में देखना दुखद है.”

गुर्दे में खराबी के दिखे शुरुआती लक्षण 

वहीं, सोमवार की शाम वेटिकन ने सकारात्मक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी की, जिसमें हाल के दिनों की तुलना में पोप की स्थिति को बेहतर बताया गया. वहीं, इससे पहले चिकित्सकों ने बताया था कि खून की जांच से पता चला है कि पोप फ्रांसिस के गुर्दे में खराबी के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में है.

‘सेप्सिस’ है बड़ा खतरा

डॉक्‍टर्स का कहना था कि फ्रांसिस की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही थी और रविवार को उन्होंने लोगों से बात भी की थी. हालांकि उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि फ्रांसिस के सामने मुख्य खतरा ‘सेप्सिस’ है, जो रक्त का एक गंभीर संक्रमण है. वहीं, वेटिकन द्वारा उपलब्ध कराई गई अब तक की चिकित्सा जानकारी में ‘सेप्सिस’ की शुरुआत का कोई जिक्र नहीं किया गया है.

इसे भी पढें:-शादी नहीं की तो जाएगी नौकरी…, इस कंपनी ने सिंगल कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम

Latest News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर! ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब पहुंचे दोनों देश

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब...

More Articles Like This