झारखंडः महाशिवरात्रि पर हजारीबाग में बवाल, दो गुटों में पथराव और आगजनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई. इससे बड़ा बवाल खड़ा हो गया. जानकारी के अनुसार, इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव के साथ ही आगजनी हुई है.

कई लोग गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया. साथ ही कुछ अन्य दोपहिया और तिपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की. हालात तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है. पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है.

गांव में कैंप कर रही पुलिस
महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारीबाग के इचाक प्रखंड में आज दो गुटों के बीच हिंसक झड़क हुई. इस दौरान पथराव और आगजनी की घटना में कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया. घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है. दोनों ओर से हालात तनावपूर्ण हैं. एएसपी सहित जिला बल मौके पर मौजूद है और हालात को शांत कराने में जुटा है.

जाने क्यों हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि आज सुबह भारत चौक पर महाशिवरात्रि का पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया. मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया. इसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में वहां खड़ी बाइक्स को आग के हवाले कर दिया. दोनों पक्षों के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है. फिलहाल, वहां हालात नियंत्रण में है. भारी पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है.

Latest News

22 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 22 August 2026: 22 अगस्त को श्रावण शुक्ल दशमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग रहेगा. चंद्रमा दोपहर 2:49 बजे तक वृश्चिक और फिर धनु राशि में रहेगा.

More Articles Like This