अमेरिका में फिर आग का तांडव, इन राज्यों में मची तबाही, चेतावनी जारी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Fire: अमेरिका में एक बार फिर आग ने भीषण तबाही मचा दी है. जंगलों में लपटें पेड़ो से भी ऊपर उठ रही हैं. रविवार को सूखे और तेज हवाओं के बीच उत्तर और दक्षिण कैरोलिना राज्यों में जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया. आग से पूरा इलाका प्रभावित हो गया है. लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया है. आग लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बन गई है.

चेतावनी जारी

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सर्विस ने इस इलाके में आग के खतरों को लेकर चेतावनी जारी की है. सूखे पेड़-पौधों और कम नमी के वजह से आग तेजी से फैल रही है. दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने जंगल की आग से निपटने के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया है. पूरे राज्य में खुले में आग जलाने पर रोक लगा दिया गया है.  दक्षिण कैरोलिना फॉरेस्ट्री कमीशन के अनुमान के अनुसार, आग करीब 4.9 वर्ग किमी में फैली हुई है और अभी तक यह काबू में नहीं आ सकी.

आग पर नियंत्रण पाने में लगे कर्मचारी

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग जंगलों में है और अभी तक किसी संरचना को इससे नुकसान नहीं पहुंचा है. इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है. फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए 410 कर्मियों को लगाया गया है. उत्तरी कैरोलिना में अमेरिका वन सेवा ने बताया कि आग बुझाने वाली टीमें काम कर रही हैं. अमेरिका में सबसे बड़ी आग उव्हारी नेशनल फॉरेस्ट में लगी है.

ये भी पढ़ें :- ‘पुतिन के बारे में चिंता करने की अमेरिका को जरूरत नहीं’, रूस के साथ बढ़ती निकटता को लेकर हो रही आलोचना पर बोले ट्रंप

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This