MP: मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था परिवार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, 8 की मौत, 7 घायल, CM ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार की आधी रात के बाद सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में बल्कर और तूफान गाड़ी में टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए निकले थे.

तूफान वाहन की बल्कर से हुई टक्कर, मैहर जा रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, तूफान वाहन में एक परिवार के 21 लोग सवार होकर मटिहानी से मुंडन संस्कार के लिए मैहर जा रहे थे. इसी दौरान सीधी बाहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास रात में करीब ढाई बजे तूफान वाहन की बल्कर से टक्कर हो गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरु कर दिया.

घायलों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम में जा रहे थे. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

सीएम ने मोहन यादव जताया दुख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख दताया हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है. मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है.”

सहायता राशि का किया ऐलान
सीएम ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, “सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं. भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले. ॐ शांति.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This