श्रीनगरः कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई. घेराबंदी तोड़कर आतंकी भागने में सफल रहे. इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया, जबकि एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि जिला कुपवाड़ा के अंतर्गत नियंत्रण रेखा के साथ सटे खुरमोरा राजवार इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर एक तलाशी अभियान चलाया था.

इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक संक्षिप्त मुठभेड़ भी हुई, लेकिन आतंकी घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल रहे. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुबह से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. उसके पास से एक एसाल्ट राइफल बरामद हुई है.

Latest News

ईरानी दल भी पहुंचा स्विट्जरलैंड, US-ईरान वार्ता पर दुनिया की नजर, दोनों देश उठाएंगे अपने प्रमुख मुद्दे

US-Iran Deal: ईरान का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच गया है. यहां अमेरिका और ईरान के बीच बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में महत्वपूर्ण...

More Articles Like This