Chhattisgarh: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ हो रही है. यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के जंगलों में हो रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया है. इस मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और हथियार भी मिले हैं.

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया

घटना को लेकर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा बल की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी बीच नक्सलियों की टीम के साथ मुठभेड़ शुरु हो गई. मुठभेड़ स्थल से तीन नक्सलियों के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले हैं. मुठभेड़ अभी जारी है.

बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में 500 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में नक्सली मौजूद हैं, उसके बाद से जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया. ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है और इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे जा सकते हैं. दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है.

सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को किया था ढेर

वहीं, 20 मार्च को बीजापुर व कांकेर जिले में हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. दोनों ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद हुए थे. बीजापुर में अभियान के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान राजू ओयाम बलिदान हो गए थे.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This