आयुष्मान भारत योजना अनुकरणीय… पीएम मोदी के ‘स्वस्थ भारत मिशन’ की UN ने की सराहना

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UN News: संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भारत में शिशु मृत्‍यू दर में बड़े पैमाने पर कमी दर्ज कराने और आयुष्‍मान भारत जैसी योजना लागू करने को शानदार बताया है. साथ ही यूएन ने भारत के इन प्रयासों को पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय बताया है. एक कार्यक्रम के दौरान विश्‍व निकाय ने आयुष्‍मान भारत जैसी स्‍वास्‍थ्‍य पहलों का उदाहरण देते हुए शिशु मृत्‍यु दर में कमी लाने में भारत के प्रयासों और प्रगति की तारीफ की तथा इसे अनुकरणीय बताया.

भारत की स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं का लोहा मान रही पूरी दुनिया

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत मिशन’ के तहत देश भर में चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लोहा पूरी दुनिया मान रही है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि देश ने अपनी स्वास्थ्य प्रणाली में रणनीतिक निवेश के जरिए लाखों लोगों का जीवन बचाया है.

मंगलवार को जारी संयुक्त राष्ट्र के एक समूह की शिशु मृत्यु दर आकलन रिपोर्ट में भारत, नेपाल, सेनेगल, घाना और बुरुंडी का उदाहरण दिया गया. साथ ही शिशु मृत्यु दर रोकने में हुई प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाली विभिन्न रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया है. रिपोर्ट के अनुसार, इन देशों ने दिखाया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति, साक्ष्य-आधारित रणनीतियों और निरंतर निवेश से मृत्यु दर में पर्याप्त कमी लाना संभव है.

शिशुओं की मौत में 61 प्रतिशत की आई कमी

भारत के बारे में रिपोर्ट में कहा गया कि देश ने स्वास्थ्य प्रणाली में निवेश से स्थिति को बेहतर बनाया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘अपनी स्वास्थ्य प्रणाली में रणनीतिक निवेश के माध्यम से भारत पहले ही लाखों लोगों का जीवन बचा चुका है और लाखों अन्य लोगों के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया है.’’ रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2000 से भारत ने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में 70 फीसदी की कमी तथा नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में 61 फीसदी की कमी कर पाया है.

आयुष्मान को बताया दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना

यूएन ने अपनी रिपोर्ट में भारत में स्वास्थ्य के दिशा में उठाए जा रहे कदमों से दूसरे देशों को सीखने की आवश्‍यकता पर बल दिया है. इसमें कहा गया, ‘‘स्वास्थ्य कवरेज बढ़ाने, वर्तमान स्थिति को सुधारने और स्वास्थ्य अवसंरचना तथा मानव संसाधन विकसित करने के लिए किए गए उपायों के वजह से ऐसा संभव हुआ है.’’ इसमें आयुष्मान भारत योजना का उदाहरण दिया गया है. मालूम हो कि आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो प्रति वर्ष प्रति परिवार को लगभग 5,500 अमेरिकी डॉलर की वार्षिक कवरेज देती है.

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान ने फिलिस्तीन को दिया सबसे बड़ा ‘धोखा’, नेतन्याहू के साथ मिलकर बनाई ये योजना

 

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This