ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, अब अमेरिका जाएगा उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan-US: अमेरिका ने हाल ही में कई देशों पर अतिरिक्‍त टैरिफ लागू किया है, जिसमें पाकिस्‍तान भी शामिल है. हालांकि पाकिस्तान ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 29% टैरिफ को एक चुनौती के बजाय एक अवसर के रूप में देखने की योजना बना रहा है. दरअसल, हाल ही में पाकिस्‍तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने एक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान, अमेरिकी व्यापार नीति में हो रहे बदलाव को एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद औरंगजेब ने अपने बयान में कहा है कि ‘आपको कभी भी अच्छे संकट का फायदा उठाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए. हम इसे एक चुनौती और अवसर दोनों के रूप में देख रहे हैं.” बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान से आयातित सामान पर 29% टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया है, जो पाकिस्‍तान के निर्यातको के लिए बड़ी चुनौती है.

वाशिंगटन भेजा जाएगा उच्च-स्तरीय डेलिगेशन 

हालांकि इस समस्‍या का सामाधान निकालने के लिए पाकिस्तान एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) को वाशिंगटन भेजने की योजना बना रहा है. दरअसल, वित्त मंत्री औरंगजेब ने बताया कि प्रधानमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद, यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में पाकिस्तान का पक्ष रखने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेगा.

आर्थिक सुधारों पर ध्यान दे रही श‍हबाज सरकार

औरंगजेब ने बताया कि पाकिस्‍तान सरकार विभिन्न आंतरिक सुधारों पर भी काम कर रही है. इसके साथ ही उन्‍होंने कर-राजस्व वृद्धि की सराहना करते हुए कहा कि अगले महीने तक पाकिस्तान का कर-राजस्व 10.6 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है. साथ ही मुद्रास्फीति के गिरने और ब्याज दरों में संभावित कमी का भी उन्‍होंने जिक्र किया, जिससे पाकिस्‍तान पाकिस्तान के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और कर्ज प्रबंधन

वित्त मंत्री ने कहा कि जहां एक ओर उन्होंने उद्योगों के लिए बिजली दरों में एक-तिहाई की कमी की घोषणा की. वहीं, दूसरी ओर कर्ज प्रबंधन के मामले में भी सरकार ने कर्ज की अवधि बढ़ा दी है, जिससे सरकार को कर्ज पर ब्याज का बोझ कम करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढें:-Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के पिट में लगी भीषण आग, 85 कार और सैकड़ों स्कूटी-बाइकें खाक

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This