JLR इंडिया ने रचा इतिहास, FY25 में दर्ज की अब तक की सबसे ज्‍यादा सालाना बिक्री

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक 6,183 यूनिट्स की बिक्री की है. इसमें वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 40% का इजाफा हुआ है. टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी जेएलआर ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में कंपनी की थोक वॉल्यूम में 39% का इजाफा हुआ है और इस दौरान डीलर्स को कुल 6,266 यूनिट्स भेजे गए थे. कंपनी ने बताया कि FY25 की चौथी तिमाही मजबूत रही है.
इस दौरान रिटेल बिक्री 1,793 यूनिट्स और थोक बिक्री 1,710 यूनिट्स रही है. जेएलआर के सभी मॉडल्स में डिफेंडर बिक्री में शीर्ष पर रहा. डिफेंडर की बिक्री में सालाना आधार पर 90% का इजाफा हुआ है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर निर्मित रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिनकी बिक्री में क्रमशः 72% और 42% की वृद्धि हुई. JLR इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि कंपनी की वृद्धि कुल लक्जरी कार बाजार से आगे निकल गई है.
अंबा ने कहा, वित्त वर्ष 2024 में 81% की सालाना वृद्धि के आधार पर कंपनी ने चालू वर्ष में खुदरा और थोक विकास के साथ लक्जरी कार उद्योग को पीछे छोड़ दिया है. अंबा ने कहा कि कंपनी प्रीमियम उत्पाद पेशकशों और अच्छे ग्राहक अनुभव के माध्यम से वित्त वर्ष 2026 में इस वृद्धि को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. इस हफ्ते की शुरुआत में, वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की वैश्विक स्तर पर थोक बिक्री में 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

मार्च तिमाही में 3,66,177 यूनिट्स रही थोक बिक्री

वैश्विक स्तर पर, जेएलआर को मिलाकर कंपनी की थोक बिक्री मार्च तिमाही में 3,66,177 यूनिट्स रही है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की थोक बिक्री 3,77,432 यूनिट्स रही है. टाटा देवू रेंज सहित वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 3% घटकर 1,07,765 यूनिट्स रह गई। इस बीच, यात्री वाहनों की बिक्री एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले 6% घटकर 1,46,999 यूनिट्स रह गई है.
Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This