कनाड़ा में उठी हिंदुओं को देश से निकालने की मांग, खालिस्तानी समर्थकों ने निकाली एंटी हिंदू परेड

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anti Hindu Pared: कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाए जाने का मामला सामना आया है. दरअसल, सोमवार को टोंरटो में एक हिंदू विरोधी परेड का आयोजन किया गया है, जिसका एक वीडियों भी सामने आया है. यह वीडियों कनाडाई प्रत्रकार डेनियल बोर्डमैन के द्वारा सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया गया है.

डेनियल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियों में टोरंटो के मलटन के गुरुद्वारे में कथित तौर पर हिंदू विरोधी परेड दिखाई गई है. साथ ही उन्‍होंने कनाडाई सरकार से सवाल भी किया है कि क्या वे पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरह खालिस्तानियों के प्रति नरम रवैया अपनाएंगे या सख्त होंगे? बता दें कि हाल ही में चुनाव हुआ था, जिसके बाद मार्क कार्नी ने जीत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री पद संभाला है.

पत्रकार ने खालिस्तानी समर्थकों को लेकर उठाया सवाल 

उन्‍होंने बताया कि हमारी सड़कों पर उत्पात मचाने वाले जिहादियों ने सामाजिक ताने-बाने को काफी नुकसान पहुंचाया है और वे हर यहूदी को धमका रहे हैं, लेकिन खालिस्तानी समाज के लिए सबसे घृणित विदेशी वित्तपोषित खतरे के रूप में उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. साथ ही उन्‍होंने सवाल उठाया कि क्या मार्क कार्नी का कनाडा जस्टिन ट्रूडो के कनाडा से अलग होगा?”

8 लाख हिंदुओं को कनाडा से बाहर करने की मांग

वहीं, शॉन बिंदा नाम के एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया. उन्‍होंने लिखा कि ”माल्टन गुरुद्वारा (टोरंटो) में के-गैंग ने बेशर्मी से 8 लाख हिंदुओं को भारत भेजने की मांग की है. ये सभी त्रिनिदाद, गुयाना, सूरीनाम, जमैका, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, केन्या और अन्य जगहों से संबंध रखते हैं.” बिंदा की पोस्ट को पत्रकार बोर्डमैन ने रीपोस्ट किया था.

इसे भी पढें:-पेरू में सोने की खदान से अगवा किए 13 सुरक्षा गार्ड्स के शव बरामद, अनौपचारिक खनन कर्मियों पर लगा आरोप

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This