पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद PM मोदी का इन तीन देशों का दौरा रद्दः सूत्र

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने मंगलवार-बुधवार की देर रात पाकिस्तान के भीतर कई आंतकी ठिकानों पर हमला किया है. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के 9 आतंकी कैंप पर मिसाइल से स्ट्राइक की है. जानकारी के अनुसार, इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है. पीएम मोदी का तीन  देशों का दौरा फिलहाल रद्द हो गया है.

इन देशों का दौरा हुआ रद्द

पाकिस्तान के भीतर आतंकियों पर भारत की कार्रवाई के बाद जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है. पीएम मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यानी तीन देशों की यात्रा फिलहाल रद्द हो गई है. पीएम इन तीन यूरोपियाई देशों में कई अहम द्विपक्षीय वार्ताओं और बैठकों में हिस्सा लेने वाले थे. अब तक पीएम मोदी की विदेश यात्रा के रद्द होने का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण समय को देखते हुए ये फैसला किया गया है.

प्रधानमत्री मोदी ने बना रखी थी ऑपरेशन पर नजर

भारतीय सेना जिस वक्त ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बना रही थी, उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी भी लगातार इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे.  हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया. भारत द्वारा सभी 9 ठिकानों पर स्ट्राइक सटीक और सफल रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ऑपरेशन सिंदूर नाम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा था कि आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. अब  भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की. जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने खुद इस ऑपरेशन को ये नाम दिया था. सेना ने भी पीएम मोदी के इस सुझाव को माना.

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This