16 May 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 16 मई, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
16 मई, शुक्रवार का पंचांग (16 May 2025)
16 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है. चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 05:14 मिनट तक रहेगी. आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 07:09 मिनट तक साध्य योग रहेगा. साथ ही आज शाम 04:08 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है.
16 May 2025 का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि- 16 मई 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 05:14 मिनट तक रहेगी
मूल नक्षत्र- 16 मई को शाम 04:08 मिनट तक
साध्य योग-16 मई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 07:09 मिनट तक
16 मई 2025 व्रत- आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 10:36 से दोपहर 12:18 तक
मुंबई- सुबह 10:57 से दोपहर 12:35 तक
चंडीगढ़- सुबह 10:37 से दोपहर 12:19 तक
लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:03 तक
भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:17 तक
कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:33 तक
अहमदाबाद- सुबह 10:57 से दोपहर 12:36 तक
चेन्नई- सुबह 10:30 से दोपहर 12:05 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 5:49 AM
सूर्यास्त – 6:57 PM
चन्द्रोदय – May 16 10:29 PM
चन्द्रास्त – May 17 9:09 AM

