मातम में बदला प्रीमियर लीग जीत का जश्‍न, हजारों की भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, दिखा खौफनाक मंजर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Liverpool city: इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में सोमवार को फुटबॉल क्लब लिवरपूल की प्रीमियर लीग की ऐतिहासिक जीत का जश्न उस वक्‍त हादसे में बदल गया, जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई. इस दौरान करीब 50 लोग घायल हुए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं.

बता दें कि लिवरपूल की टीम ने इस सत्र में रिकॉर्ड 20वीं बार प्रीमियर लीग खिताब जीता था और इस उपलब्धि पर शहर में व्यापक स्तर पर विजय परेड का आयोजन किया गया था. इस दौरान वाटर स्ट्रीट पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. तभी एक कार अचानक भीड़ को रौद दिया. हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले गई. वहीं, वाहन को भी मौके पर ही घेर लिया गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया.

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में घायल हुए लोगों में 4 बच्चे भी शामिल है, जिनकी स्थिति गंभीर है. वहीं, पुलिस के अनुसार यह घटना कभी भयावह थी, लेकिन आतंकवाद से संबंधित नहीं है. हम पूरी जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं है. इसके अलावा, पुलिस ने एक 53 वर्षिय आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड और मानसिक स्थिति को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

वहीं, इस घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी दुख जताया है, उन्‍होंने इस घटना को भयावह करार देते हुए कहा कि हर किसी को खासकर बच्चों को जश्न मनाने का अधिकार है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं.

इसे भी पढें:-Terrorist attack in Iran: ईरान में चाकू घोंपकर जज की हत्या, आतंकी हमले की आशंका

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This