31 मई को भोपाल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, महिलाएं संभालेगी सुरक्षा कमान, जानिए क्‍या है प्‍लान?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 31 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे, जिसके मद्देनजर भोपाल हाई अलर्ट पर है. इस दौरान चप्‍पे चप्‍पे पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी. पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी के हाथ में होगी. ऐसे में भोपाल की सूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस आयुक्त द्वारा कई अहम दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्लान A और प्लान B बनाया है. दरअसल, जंबूरी मैदान पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. पीएम मोदी स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे. हालांकि यदि इस दौरान बारिश या मौसम खराब होता है, तो पीएम का काफिला बाय रोड लाया जाएगा.

50 फीसदी महिला अधिकारी होंगी तैनात

बता दें कि पीएम मोदी के कार्य‍क्रम में पहली बार 50% से ज्यादा महिला अधिकारी तैनात रहेगी. कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट से लेकर हर सेक्शन की कमान महिला अधिकारियों के पास रहेगी. पीएम के कार्यक्रम में महिला IPS अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी. इसके अलावा, 6 से अधिक महिला IPS अधिकारियों के पास कार्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी. वहीं, सुरक्षा की कमान स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा के पास रहेगी. कुल मिलाकर इस दौरान करीब 3 दर्जन ASP, DSP स्तर की अधिकारी मौजूद रहेंगी.

कई रूटों को किया गया डायवर्ट

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए दूसरे शहर के आने वाले भोपाल के ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा. दूसरे शहर से आने वाले गाड़ियों को बाईपास से दूसरे रूट से डायवर्ट किया जाएगा. जंबूरी मैदान आने वाली गाड़ियां शहर में नहीं आने दी जाएंगी. जंबूरी मैदान में आने वाली गाड़ियों को लेकर रूट बनाया गया है.

इसे भी पढें:- बांग्‍लादेश के बाद अब पाकिस्‍तानी लड़कियों के लिए चीन का बड़ा ऐलान, विदेशों में चीनी नागरिकों के लिए भी सख्‍त चेतावनी

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This