PM मोदी ने काराकाट में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “आतंकवाद का फन अगर फिर उठा, तो…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बिहार (Bihar) दौरे का आज, 30 मई को दूसरा दिन है. आज वह काराकाट पहुंचे. जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करने से पहले लोगों का अभिवादन किया. पीएम मोदी ने 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है. यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. आप सब बड़ी संख्या में हमें आर्शीवाद देने आए हैं. आपका ये स्नेह और बिहार का ये प्यार मैं इसे हमेशा सर आंखों पर रखता हूं.”

“हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को खंडहर में बदल दिया”

पीएम मोदी ने आगे कहा, अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए. इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था. बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपना विचार पूरा करने के बाद आया हूं. जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया. भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है. ये पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी. जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे. हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया.

देश के हर दुश्मन से है हमारी लड़ाई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान (Pakistan) के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए. ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है. ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor) में दुनिया ने हमारी बीएसएफ का भी अभूतपूर्व पराक्रम और अदम्य साहस देखा है. हमारी सीमाओं पर तैनात बीएसएफ के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान हैं. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है, न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा. हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो. बीते वर्षों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं.
Latest News

LPG Price Today 9 August 2026: आज भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानिए शहरवार रेट और e-KYC की पूरी जानकारी

9 अगस्त 2026 को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू और कमर्शियल गैस के शहरवार रेट यहां जानें. साथ ही 16 अगस्त से पहले LPG e-KYC पूरा करने की पूरी जानकारी देखें.

More Articles Like This