मई में Kia India की बिक्री में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor की बिक्री भी बढ़ी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
किआ इंडिया (Kia India) ने मई 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने डीलरों को कुल 22,315 यूनिट वाहन भेजे. यह आंकड़ा मई 2024 में 19,500 यूनिट था. यानी इस बार बिक्री में 14% की सालाना बढ़ोतरी हुई है. किआ इंडिया ने बताया कि हाल ही में लॉन्च हुई कैरेंस क्लैविस को ग्राहकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. यह मॉडल ग्राहकों की बदलती जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप है.
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बरार ने कहा, “हमारी विविध रेंज को सभी क्षेत्रों में लोकप्रियता मिल रही है. यह प्रदर्शन हमारे मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की वजह से है.” उन्होंने यह भी कहा कि किआ भविष्य की तकनीकों और बेहतर मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और संतोष बना रहे.

TVS Motor की बिक्री में 17 प्रतिशत की छलांग

टीवीएस मोटर कंपनी ने भी मई में शानदार बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने कुल 431,275 यूनिट बेचे, जो पिछले साल मई में 369,914 यूनिट थे. यह सालाना 17% की बढ़त है. टीवीएस के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री मई 2024 के 3.59 लाख यूनिट से बढ़कर मई 2025 में 4.16 लाख यूनिट हो गई. यह 16% की वृद्धि है. घरेलू बाजार में भी प्रदर्शन अच्छा रहा. भारत में कंपनी ने मई 2025 में 3,09,287 यूनिट बेचे, जो पिछले साल 2,71,140 थे. यानी 14% की बढ़त दर्ज की गई.
मई में तिपहिया वाहनों की बिक्री 46% बढ़कर 15,109 यूनिट हो गई. निर्यात में भी कंपनी को 22% की वृद्धि मिली. मई 2025 में 1,18,437 यूनिट निर्यात हुए, जबकि पिछले साल 96,966 यूनिट निर्यात किए गए थे. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मई 2025 में डीलरशिप को कुल 6,304 यूनिट वाहन भेजे. यह पिछले साल मई 2024 में 4,510 यूनिट थे. यानी कंपनी ने 40% सालाना वृद्धि हासिल की. 2023 में चीन की SAIC मोटर और भारत की जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने मिलकर “जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” की स्थापना की थी. तब से कंपनी लगातार अपने नेटवर्क और उत्पादों का विस्तार कर रही है.
Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This