Sensex Opening Bell: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में फ्लैट शुरुआत की. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 7.8 अंकों की गिरावट के साथ 81,434.24 अंकों पर कारोबार करता हुआ नजर आया, तो वहीं निफ्टी 50 ने 2.2 अंकों के नुकसान के साथ 24,748.70 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की.

बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले.

बढ़त के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

इसके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.71 प्रतिशत, एटरनल 0.51 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.33 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.19 प्रतिशत, आईटीसी 0.17 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.16 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.10 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.07 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.06 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ करोबार करते हुए नजर आए.

इन शेयरों में आई भारी गिरावट

जबकि इंफोसिस के शेयर 0.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.26 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.26 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.22 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.13 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, टीसीएस 0.06 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.05 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.02 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.01 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

इसे भी पढें:-मुंबई में खुला Bharat Express का नया ऑफिस, आचार्य पवन त्रिपाठी ने वास्तु-पूजा कर काटा फीता

Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This