Leopard Attack: खेत में काम कर रहे लोगों पर तेंदुआ ने किया हमला, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमरोहाः यूपी के अमरोहा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह खेत में काम कर लोगों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

खेत में टमाटर तोड़ रहे थे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी राजीव कुमार के खेत में शनिवार की सुबह करीब दस बजे गांव के ही रहने वाले कोकिल, तेजपाल और हेतराम टमाटर तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक उनके ऊपर तेंदुआ ने पीछे से हमला कर दिया.

हमले के बाद गन्ने के खेत में छिप गया तेंदुआ

तेंदुए के हमला करते हुए तीनों चीख-पुकार करने लगे. उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग मौके तरफ दौड़ पड़े. लोगों को देखते ही तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग टीम मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली. टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है. उधर, इस घटना ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This