मैनें सीमा लांघ दी… राष्ट्रपति ट्रंप से हुए विवाद के बीच बैकफूट पर नजर आ रहे एलन मस्क

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US; Donald Trump Vs Elon Musk: पिछले कुछ समय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं, लेकिन अब एक बार फिर दोनों के बीच रिश्ते सुधरते नजर आ रहे हैं. मस्क ने खुद संबंधों को सुधारने की पहल की है. पिछले सप्‍ताह राष्‍ट्रपति ट्रंप से हुए तीखी बहस के बाद अब मस्क को इसका पछतावा हो रहा है.

एलन मस्क ने क्या कहा?

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कहे गए शब्दों पर दुख जताते हुए कहा है कि ट्रंप पर लिखते समय उन्होंने सीमाएं लांघ दीं, जिसका उन्हें दुख है. बुधवार को एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त की है. उन्‍होंने कहा, “मुझे पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में की गई अपनी कुछ पोस्ट पर खेद है. मैंने सीमा लांघ दी.”

ट्रंप-मस्क के बीच हुआ क्या था?

बता दें कि बीते सप्‍ताह एलन मस्‍क और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बहस ने खलबली मचा दी थी. विवाद तब शुरू हुआ जब एलन मस्‍क ने ट्रंप द्वारा लाए जाने वाले एक कानून का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था. एक-दूसरे के बेहद करीबी माने जाने वाले डोनाल्‍ड ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग भी दिखी थी. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला था.

जानें मस्क ने क्या किया था?

बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स से उस पोस्ट को हटा दिया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइलों में था. मस्क की ओर से पोस्ट डिलीट करने के कदम को ट्रंप के साथ संभावित सुलह के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले एलन मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें :- धूम मचाने आ रही एलन मस्क की रोबोटैक्सी, 22 जून को होगी लॉन्च

 

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This