कैसे हुआ हादसा? विमान को पहले उड़ा चुके पायलटों से भी होगी पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों सहित कुल 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. प्लेन में सफर कर रहे एकमात्र रमेश विश्वास कुमार मौत को मात देते हुए जिंदा बच गए. इसे लोग ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं.

विमान हादसे की जांच में आई तेजी

अब विमान हादसे की जांच तेज हो चुकी है. इस क्रम में हादसे की जांच कर रही एजेंसियां अब उन पायलटों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है, जो पूर्व में इस बोईंग को उड़ा चुके हैं. जांच एजेंसियों ने एयर इंडिया प्रबंधन से उन पायलटों और क्रू मेंबर्स की डिटेल्स मांगी है, जो पहले इस विमान के संचालन से जुड़े थे.

दरअसल, जांच एजेंसियां यह जानना चाहती है कि पिछले 7-8 दिनों में भी दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कोई खराबी तो नहीं आई थी. क्रू मेंबर्स या पायलट्स ने ऐसी कोई खराबी नोटिस की थी क्या? इससे हादसे की जांच में काफी मदद मिलेगी. फिलहाल, राहत की बात ये है कि विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है.

इस बीच हादसे वाली जगह पर केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के अलावा एनएसजी की एक टीम को तैनात किया गया है. सूत्रों की माने तो, एनएसजी टीम राहत कार्यों में अन्य एजेंसियों की सहायता के लिए घटनास्थल पर है और उसके पास कोई जांच करने की शक्ति नहीं है. एनएसजी कमांडो को मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में हादसे वाली जगह पर देखा गया. इस जगह पर विमान का पिछला हिस्सा फंसा हुआ है.

मालूम हो कि बीते बृहस्पतिवार की दोपहर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान- बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह मेघाणीनगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों सहित कुल 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

Latest News

Digital Platforms Penalized: ग्राहकों को गुमराह करना पड़ा भारी, IndiGo, Zepto समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न के इस्तेमाल पर IndiGo, Zepto, Physics Wallah, FirstCry समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है. जानिए किस कंपनी पर कितनी कार्रवाई हुई.

More Articles Like This