अमेरिका से आ रही Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को विमान से उतारा गया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Flight: एयर इंडिया की अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर हॉल्ट के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा.

अमेरिका से आ रही थी फ्लाइट

बताया गया है कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180 शहर के हवाई अड्डे पर देर रात 12:45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान में देरी हुई.

पायलट की ओर से लगभग सुबह 05:20 बजे विमान में एक घोषणा की गई, जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया. फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है.

 

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This