Air India ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप की उड़ानें, ईरान-इजरायल सीजफायर के बाद लिया फैसला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India: ईरान-इजरायल के बीच तनाव के बढ़ने से भारत समेत दुनियाभर के सैकड़ों उड़ाने प्रभावित हुई है. कई उड़ानों को रद्द किया गया, तो वहीं कई उड़ानों ने रास्‍ता बदलकर यात्रियों को उनके गनत्‍वय तक पहुंचा रही है. वहीं, संभावित हमलों के चलते कतर, बहरीन समेत कई खाड़ी देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे, लेकिन मंगलवार को अमेरिका की ओर संघर्षविराम के ऐलान के बाद स्थिति सामान्य होती दिख रही है.

दरअसल, अमेरिकी राष्‍ट्रपति की ओर से सीजफायर के ऐलान के बाद पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं. ऐसे में एअर इंडिया भी फिर से अपनी उड़ानों को शुरू करने जा रहा है.

यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानें होंगी बहाल

बता दें कि एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एअर इंडिया ने आज से क्षेत्र में अपनी उड़ानों को क्रमिक रूप से बहाल करना शुरू कर दिया है. वहीं, 25 जून से अधिकांश उड़ान संचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएंगे. वहीं, एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, यूरोप के लिए और यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द कर दी गई थीं, उन्हें भी आज से क्रमशः बहाल किया जा रहा है.

विघटन को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध

इसके अलावा, अमेरिका के पूर्वी तट और कनाडा के लिए सेवाएं जल्द संभव अवसर पर फिर से शुरू की जाएंगी. हालांकि कुछ उड़ानें देरी का सामना कर सकती हैं या रद्द हो सकती हैं, इसका कारण पुनः मार्ग निर्धारण और उड़ान समय बढ़ने से उत्पन्न प्रभाव हैं. इसके बावजूद एअर इंडिया का कहना है कि वह विघटन को न्यूनतम करने और अपनी उड़ान अनुसूची को सामान्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान प्रवक्ता ने ये भी स्‍पष्‍ट किया कि एअर इंडिया उन हवाई क्षेत्रों से परहेज करती रहेगी, जिन्हें असुरक्षित आंका गया हो.

इसे भी पढें:-  चीन में SCO सम्‍मेलन में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This