Kiev: रूसी एजेंट की यूक्रेन ने की हत्या, रूसी ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कीव: रविवार को यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या के संदेह में रूसी एजेंटों को खोजकर मार गिराया है. यूक्रेनी अधिकारी की यह हत्या राजधानी कीव में की गई थी. इसके बदले में यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने अपने बयान में बताया कि संभावित रूसी एजेंटों को कीव क्षेत्र में उस समय मार दिया गया, जब उसने गिरफ्तारी के दौरान प्रतिरोध किया. एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में जमीन में दो शव पड़े हुए दिखाई दिए.

पहले यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी SBU ने कहा था कि एक पुरुष और एक महिला पर गुरुवार को SBU कर्नल इवान वोरोनिच की दिनदहाड़े हत्या में शामिल होने का संदेह है. यह हमला निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वोरोनिच की हत्या हुई थी, वह यूक्रेनी अधिकारी रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में गोपनीय अभियानों में शामिल थे और उन्होंने पिछले साल रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की अचानक घुसपैठ को संगठित करने में भी मदद की थी.

ड्रोन हमलों में चार नागरिकों की मौत

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने शनिवार रात 60 ड्रोन दागे, जिनमें से 20 को मार गिराया गया और 20 को जाम कर दिया गया. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, डोनेट्स्क और खेरसॉन क्षेत्रों में रूसी हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए हैं.

Latest News

25 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This