पाकिस्तान में बारिश से तबाहीः 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबादः मानसून की बारिश ने पाकिस्तान में कहर बरपाया है. जून के आखिरी में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मृतकों में 100 बच्चे भी शामिल हैं. इसकी जानकारी जियो टीवी ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के हवाले से दी है.

जियो टीवी के अनुसार

जियो टीवी के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब में 123 मौतें, खैबर पख्तूनख्वा में 40, सिंध में 21, बलूचिस्तान में 16, इस्लामाबाद में एक और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक मौत हुई है. हालांकि मौत के कारण अलग-अलग थे. बताया गया कि मकान ढहने से कम से कम 118 लोग, अचानक आई बाढ़ की वजह से 30 लोग मारे गए. इसके अलावा डूबने, बिजली गिरने और भूस्खलन की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई.

बारिश की वजह से 560 से ज्यादा लोग घायल

भारी बारिश के कारण 560 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें 182 बच्चे शामिल हैं. रावलपिंडी में अचानक आई बाढ़ ने घरों, सड़कों और बाजारों को अपनी जद में ले लिया और पूरे मोहल्ले जलमग्न हो गए. जल स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. कुछ इलाकों में तो पानी छतों से ऊपर पहुंच गया, जिसकी वजह से लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा.

पाकिस्तान बारिश मचा रही तबाही

भारी बारिश से फैसलाबाद में भी भारी नुकसान हुआ है. यहां सिर्फ दो दिनों की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हुए. ज्यादातर मौतें मकान ढहने की वजह से हुईं. चकवाल में बारिश से कम से कम 32 सड़कें बह गईं. अगर यूएन न्यूज की हालिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में अभी और तबाही होनी बाकी है, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित बाल्टिस्तान इलाकों में ग्लेशियर झील के फटने से बाढ़ आने की भी आशंका है. कुल मिलाकर पाकिस्तान में भारी बारिश तबाही मचा रही है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This