पोता-पोती को बचाने के लिए तालाब में कूदी दादी की भी डूबने से मौत, तीन मौतों से पसरा सन्नाटा

Must Read

Rajasthan: राजस्थान के राजसमंद ज़िले में तालाब में नहाने के दौरान दादी और उसके दो छोटे पोतों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे. तभी अचानक वो पानी में डूबने लगे. बच्चों को बचाने के लिए दादी चिखती- चिल्लाती रहीं लेकिन, मौके पर कोई मौजूद नहीं था. यह देख दादी ने हिम्मत की और खुद तालाब में छलांग लगा दी. पर, तेज बहाव और पानी की गहराई की वजह से तीनों डूब गए.

बेहद दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक

यह हादसा रविवार सुबह देवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावर ग्राम पंचायत स्थित ठाक का थड़ा गांव में हुआ. इस बेहद दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. जानकारी के मुताबिक, पूर्व वार्ड पंच भंवरी देवी (60) पत्नी राजू राम भील अपने पोते व पोती को लेकर बकरियां चराने जंगल में गई थी. इस दौरान पोता हिम्मतराम (11) पुत्र तुलसा राम व मीना (10) पुत्री लक्ष्मण राम गांव के तालाब शिल सागर में नहाने गए.

डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

इस दौरान वो अचानक गहरे पानी में चले गए थे. ग्रामीणों की मदद से पोते- पोती व दादी को पानी से बाहर निकालकर देवगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद महिला व बच्चों के शव देवगढ़ अस्पताल पहुंचाए गए. जहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा तीनों शव परिजनों को सौंपे. तीनों की एक ही अर्थी पर अंत्येष्टि की गई.

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This