पंजाब में तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, जालंधर से डेढ़ किलो हेरोइन और सात हथियार बरामद, पांच गिरफ्तार

Must Read

Punjab: पंजाब में ड्रग्स और हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा और हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

लंबे समय से एक्टिव था यह नेटवर्क- पुलिस

तस्करों के पास से कुल 1.5 किलोग्राम हेरोइन और सात अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई से तस्करों में पुलिस का खौफ बन गया है. पुलिस का मानना है कि, इससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और अवैध हथियारों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से यह नेटवर्क एक्टिव था. इंटर स्टेट सप्लाई चेन के जरिए नशा और हथियार फैलाया जा रहा था।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में दबिश

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में दबिश दी जा रही है. पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी शेयर की है. पंजाब DGP के ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट कर बताया गया कि, ‘नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता मिली है.

क्षेत्र में नशीले पदार्थों- हथियारों के तस्करों को बड़ा झटका

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नशीले पदार्थों- हथियारों की तस्करी के बहुस्तरीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. मौके पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 7 हथियार बरामद किए गए हैं.’ पंजाब DGP के ऑफिशियल X अकाउंट पर आगे यह भी बताया गया है कि, ‘इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में नशीले पदार्थों- हथियारों के तस्करों को बड़ा झटका लगा है. नशीले पदार्थों के आगे वितरण को रोका गया है और अवैध हथियारों के प्रचलन पर अंकुश लगाया गया है. पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है..’

Latest News

06 November 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला...

More Articles Like This