नशेड़ी बनाने के लिए गांजा मिलाकर बेचते थे आलू टिक्की, स्कूल- कॉलेज के पास पैकेट में होती थी सप्लाई, चार गिरफ्तार

Must Read

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्ट्रीट फूड की आड़ में गांजा बेंचा जा रहा था. यहां तक कि स्कूल बैग में भरकर कॉलेज और बस अड्डों तक इसकी सप्लाई हो रही थी. नशे से जुड़े इस चौंकाने वाले मामला के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. लखनऊ पुलिस ने इन मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों केस अलग- अलग इलाकों के हैं, लेकिन नशे की सप्लाई का तरीका चौंकाने वाला है.

आलू टिक्की, चटनी और अन्य स्ट्रीट फूड में गांजा मिलाकर परोस रहा था

मोहनलालगंज इलाके में 42 वर्षीय प्रमोद साहू एक छोटे से खोखे पर आलू टिक्की और अंडा की दुकान लगाता था. वह गांजा मिलाकर स्नैक्स बेच रहा था. पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ. प्रमोद अपने कुछ खास ग्राहकों को आलू टिक्की, चटनी और अन्य स्ट्रीट फूड में गांजा मिलाकर परोस रहा था, ताकि वे इसके आदी हो जाएं. वह पैकेट में भी गांजा बेचता था. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारकर प्रमोद को गिरफ्तार किया.

ये तीनों युवाओं और छात्रों को कर रहे थे टारगेट

वहीं, नगराम पुलिस ने क्षेत्र में तीन आरोपी मनीष यादव (26), देव रावत (28) और जगदीप यादव (43) को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, ये सभी गांजा को स्कूल बैग में भरकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंड और यहां तक कि स्कूल-  कॉलेज के पास तक ले जाकर बेचते थे. गांजा के पैकेट छोटे पॉलिथीन में होते थे. जिनकी कीमत ₹500 से ₹1200 तक होती थी. ये तीनों युवाओं और छात्रों को टारगेट कर रहे थे.

अन्य लोगों को भी पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

पुलिस ने इन तीनों को ई- रिक्शा में सामेसी और करोरा बाजार के बीच एक नहर के पास पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से 4.7 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे वो बेचने जा रहे थे. मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों के पास नशे की यह सप्लाई की जा रही थी, यह बेहद गंभीर मामला है. मोहनलालगंज के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के मुताबिक, दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This