देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस की धूम, गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day 2025: आज 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लालकिले से संबोधित किया. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड गौतम गंभीर और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी देशवासियों को बधाई दी है.

गौतम गंभीर ने दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर उन दिनों की है, जब वह भारत के लिए खेला करते थे. गंभीर भारत की जीत के बाद जोश में दिखाई दे रहे हैं और सामने तिरंगा झंडा लहरा रहा है. तस्वीर के साथ कैप्शन में गंभीर ने लिखा, मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी, जय हिंद.

हार्दिक ने दी Independence Day 2025 की बधाई

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्स पर तिरंगा झंडा लिए हुए अपनी तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 फाइनल की है. भारत उस टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बना था. कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत.’

वीरेंद्र सहवाग ने दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर और कविता के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में गांव में कुछ बच्चे एक झंडे को घेरे खड़े हैं और सलामी दे रहे हैं. कैप्शन में सहवाग ने लिखा, “कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

इरफान पठान ने भी दी बधाई

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. कैप्शन में पठान ने लिखा, “सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी आजादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें—भावना से, कर्म से और एकता से. जय हिंद.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, युवाओं को सरकारी नौकरी और नए रोजगार के अवसर

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This