Hardoi में पेशी के बाद कोर्ट से बदमाश फरार, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Must Read

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार एक आरोपी पेशी के बाद कोर्ट परिसर से फरार हो गया. इससे हड़कंप मच गया. बड़ी ताकत के साथ सर्च ऑपरेशन में भी अभी तक वह पकड़ में नहीं आया. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

मौका पाकर पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए भाग निकला

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र की पुलिस ने इसी 12 अगस्त को ढिकुन्नी गांव निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया था. उसके पास से 315 बोर का तमंचा और पांच जिंदा कारतूस मिले थे. पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. 13 अगस्त को उसे अदालत में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के दौरान आरिफ मौका पाकर पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए भाग निकला.

अदालत भवन के किनारे से निकलकर भीड़ में मिला और गायब हो गया

वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी अदालत भवन के किनारे से निकलकर भीड़ में मिला और गायब हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सिटी अधिकारी अंकित मिश्रा, थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी आस- पास के थानों को अलर्ट कर चारों तरफ नाकाबंदी की गई. कई टीमों को आरोपी की तलाश के लिए लगाया गया. लेकिन, वह देर रात तक नहीं मिला.

आरोपी को लेकर आए पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में हुई चूक

पुलिस अधीक्षक ने तुरंत जांच कराई. जांच में पता चला कि आरोपी को लेकर आए पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में चूक हुई थी. इस आरोप में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार और कांस्टेबल सौरभ शर्मा को निलंबित कर दिया. इस मामले में शामिल सभी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक, आरिफ के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी के पास अवैध हथियार होने के अलावा और भी अपराधों में संलिप्तता की जांच चल रही है.

 

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This