ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गोल्फ कोर्स पर गिरा विमान, सामने आया क्रैश का डरावना वीडियो

Must Read

Australia Plane Crash : वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी  में एक बड़ा हादसा हुआ. एक विमान हल्‍की तकनीकी खराबी का शिकार हो गया और उसे मजबूरन एक गोल्फ कोर्स में उतारना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उस समय विमान में दो लोग सवार थे-पायलट और एक यात्री. फिलहाल बता दें कि दोनों की जान बच गई और समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

गोल्फ कोर्स पर उतारा विमान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हवा में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान असामान्य तरीके से झटके खाने लगा. इस दौरान समझदारी दिखाते हुए पायलट ने तुरंत आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया. क्‍योंकि आसपास घनी आबादी वाला इलाका था, ऐसे में पायलट ने खुले मैदान की तलाश की और पास ही मौजूद गोल्फ कोर्स को सुरक्षित जगह मानकर विमान को उतार दिया.

विमान बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दोनों लोग इस गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई. इस दौरान विमान से दोनों को सुरक्षित निकालने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी हालत स्थिर बताई जा रही है.

हादसे की शुरू हुई जांच

अचानक गोल्फ कोर्स पर विमान लैंडिंग की घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह नजारा किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था. बता दें कि विमान के गोल्‍फ कोर्स पर विमान की लैंडिंग को देखकर सभी खिलाड़ी भागकर सुरक्षित जगह पर चले गए. इसके साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी या कोई अन्य वजह रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा.

इसे भी पढ़ें :- अलास्का शिखर सम्मेलन की आलोचना करने वाले सीनेटर मर्फी को ट्रंप ने बताया ‘मूर्ख इंसान’, कहा- ये बेवकूफ लोग…

 

Latest News

अमेरिका: जहरीले इंजेक्शन पर भारी पड़ी क्रिस्टा पाइक की जिंदगी, मौत की जगह मिला असहनीय दर्द

वाशिंगटनः अमेरिका से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला की जिंदगी जहरीले इंजेक्शन पर भारी पड़...

More Articles Like This