Poonch LoC Firing: पुंछ में LoC पर सुरक्षाबलों और घुसपैठियों के बीच गोलीबारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः सुरक्षाबलों और घुसपैठियों के बीच राजौरी से सटे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हो रही है. सोमवार की सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया और उसे चुनौती दी, जिसके बाद से गोलीबारी जारी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों ने बाड़ के आगे डब्बी इलाके में जीरो लाइन के पास संदिग्ध घुसपैठियों को देखा. इस पर तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि संदिग्ध समूह ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई.

सूत्रों की माने तो, सेना के जवानों का अभियान जारी है और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है. गोलीबारी हो रही है.

Latest News

मुजताबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद मुश्किल, लेकिन उनकी मौजूदगी हमारी ताकत, ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

Mojtaba Khamenei: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से...

More Articles Like This