रूसी हमले में 20 की मौत, जेलेंस्की बोलें-मॉस्को को देकर रहेंगे इसका जवाब !

Must Read

Ukraine: रूस की ओर से मंगलवार को यूक्रेन में बरसाए गए बमों से भारी तबाही हुई है. यह हमला एक गांव में हुआ, जब वहां ग्रामीणों को पेंशन वितरित की जा रही थी. गोलीबारी में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर मिली है. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस हादसे से हुई जनहानि पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘ऐसे रूसी हमलों को दुनिया की ओर से उचित जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए.’

दुनिया खामोश न बैठे और मॉस्को को जवाब दे

जेलेंस्की ने ईयूए अमेरिका और जी20 का आह्वान करते हुए गुहार लगाई है. कहा कि ‘अब समय आ गया है कि दुनिया खामोश न बैठे और मॉस्को को इसका जवाब दे.’ जेलेंस्की ने कहा कि ‘डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा की ग्रामीण बस्ती पर हवाई बम से रूस का एक बेहद क्रूर हवाई हमला था. सीधे आम लोगों को निशाना बनाया गया. ठीक उसी समय जब उन्हें पेंशन वितरित की जा रही थी.’

पीड़ितों के सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बताया कि ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा लोग मारे गए. शब्द नहीं हैं…..पीड़ितों के सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है.’ फिर उन्होंने कहा कि ‘ऐसे रूसी हमलों को दुनिया की ओर से उचित जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए. रूसी नए कड़े प्रतिबंधों और नए प्रहारों से बचते हुए जिंदगियां तबाह करते रहते हैं. दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए. दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए. संयुक्त राज्य अमेरिका से जवाब की जरूरत है. यूरोप से जवाब की जरूरत है. जी20 से जवाब की जरूरत है. रूस को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे.’

हमले में 20 से ज्यादा लोग मारे गए और इतने ही घायल

यारोवा का यह छोटा सा गांव स्लोवियास्क शहर से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित है. स्थानीय मीडिया को यहां के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि ‘9 सितंबर को डोनेट्स्क ओब्लास्ट के गांव यारोवा पर रूसी सेना के हमले में 20 से ज्यादा लोग मारे गए और इतने ही घायल हुए.’ फिलाश्किन ने बताया कि ‘यह हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे पेंशन वितरण के दौरान हुआ. स्थानीय सड़क नेटवर्क के पास स्थित यह क्षेत्र रूसी सेना के कब्जे वाले इलाकों से महज 9 किलोमीटर दूर है.

इसे भी पढ़ें. वृंदावन में यमुना का प्रकोप देखने पहुंचे प्रेमानंद महाराज, रौद्र रूप देखकर हुए हैरान

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This