Sensex Opening Bell: नई जीएसटी दरों के लागू होते ही शेयर बाजार में गिरावट, 300 अंक लुढ़का सेसेंक्‍स

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 301.38 अंकों की गिरावट के साथ 82,324.85 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 75 अंक कमजोर होकर 25,252.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

हालांकि निफ्टी इंडेक्स पर कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई, वहीं कई दिग्गज कंपनियों पर बिकवाली का दबाव बना रहा. इसके अलावा,  बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं. सेक्टरों के मोर्चे पर, आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरा, जबकि लोअर इंडेक्स 1 प्रतिशत तेज दर्ज किया गया.

आज के टॉप गेनर व टॉप लूजर

सोमवार को लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स शामिल रहे. वहीं, नुकसान उठाने वाले टॉप लूजर्स में टेक महिंद्रा, टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज), टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, डॉ. रेड्डीज लैब्स शामिल रहे.

रूपये में आई गिरावट

ऐसे में बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों के आधार पर बाजार में निकट भविष्य में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, बात करें रूपए की तो भारतीय रुपया बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.20 पर देखा गया.

इसे भी पढें:-GST Reduction: कौन सी चीज कितना प्रतिशत हुआ सस्ता, देखें पूरी लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This