भारत में तेजी से बढ़ रही अरबपतियों की संख्या, 2025 में हर हफ्ते मिला नया बिलेनियर: Hurun Report

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और 2025 में अब तक हर हफ्ते औसतन एक नया अरबपति जुड़ रहा है. यह खुलासा बुधवार को जारी M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय भारत में कुल 350 अरबपति हैं, जो कि 13 साल पहले इस सूची के पहले संस्करण में दर्ज संख्या से छह गुना अधिक है. हुरुन लिस्ट के 14वें संस्करण में ऐसे 1,687 कारोबारियों के नाम शामिल हैं, जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक है. इस साल सूची में 284 नए नाम जुड़े हैं, जिससे कुल संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 148 का इजाफा दर्ज हुआ है. वहीं, बीते पांच वर्षों में यह आंकड़ा 859 से बढ़ा है.

स्पेन की जीडीपी से अधिक है आंकड़ा

रिपोर्ट में बताया गया कि इस सूची में शामिल लोगों की संयुक्त संपत्ति बढ़कर 167 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5% अधिक है. यह आंकड़ा स्पेन की जीडीपी से अधिक और भारत की जीडीपी के बराबर है. रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक उतार-चढ़ाव और तनाव के कारण लिस्ट में शामिल लोगों की औसत संपत्ति गिरकर 9,850 करोड़ रुपए रह गई है, जो कि पिछले साल 10,320 करोड़ रुपए थी.

सिर्फ संपत्ति ही नहीं, उम्र में भी देखा गया बदलाव

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, टॉप 10 में शामिल होने की न्यूनतम सीमा अब बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल के 1.63 लाख करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है. सिर्फ संपत्ति ही नहीं, उम्र में भी बदलाव देखा गया है, शीर्ष 10 अमीरों की औसत आयु अब 69 वर्ष है, जो पिछले वर्ष से तीन साल कम है. स्टार्टअप वेल्थ क्रिएशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं और 2025 में कुल 97 स्टार्टअप फाउंडर्स ने इस लिस्ट में जगह बनाई है. लिस्ट में शामिल अरबपतियों में से 137 फार्मा सेक्टर से, 132 इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से और 125 केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स से हैं.

यह भी पढ़े: 2025 की पहली छमाही में फैशन और अपैरल ब्रांड के नाम रहा रिटेल लीजिंग का 60% हिस्सा: Report

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This