अमेरिका: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी लिंकन यूनिवर्सिटी, चार लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lincoln University Shooting: अमेरिका से सनसनीखेज खबर सामने आई है. शनिवार की रात अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में ऑक्सोर्ड के पास लिंकन यूनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ गोलियां चली. जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी उस वक्त हुई, जब लोग अपने घर वापस जा रहे थे. इस गोलीबारी में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची ने जांच-पड़ताल की.

लिंकन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की यह घटना रात 9 बजे के करीब की बताई जा रही है. इस घटना के तत्काल बाद पुलिस ने 9:15 पर कार्रवाई की. गोलीबारी की इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर चिंताए व्यक्त कर रहे हैं.

काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने बयान में कहा…

लिंकन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी को लेकर चेस्टर काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान जारी किया. इस बयान में कहा कि लिंकन विश्वविद्यालय में आज शाम हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और सक्रिय रूप से जांच कर रही है. कृपया इस समय उस क्षेत्र में जाने से बचें.

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

सूत्रों के हवाले से सीबीएस न्यूज फिलाडेल्फिया ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि होमकमिंग टेलगेट और यार्डफेस्ट कार्यक्रम के दौरान कैंपस में कम से कम एक व्यक्ति को गोली मारी गई. हालांकि, एबीसी 6 एक्शन न्यूज ने बताया कि कई लोगों को गोली मारी गई थी, और कम से कम चार लोगों को गोलियां लगी थीं और उनकी हालत अलग-अलग थी. उन्हें इलाज के लिए क्रिस्टियाना अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेन्सिलवेनिया के चेस्टर काउंटी स्थित लिंकन विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने की खबर है. कानून प्रवर्तन और आपातकालीन दल घटनास्थल पर मौजूद हैं. परिसर को फिलहाल बंद कर दिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. वहीं, छात्रों और स्थानीय लोगों को पुलिस ने निर्देश दिया है कि वे घर के अंदर रहें. गोलीबारी वाले इलाके से दूर रहे.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This