Bihar election 2025: चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने पकडा, और भी बढ़ सकती है यह संख्या

Must Read

Bihar election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए वोटिंग चल रही है. इसी बीच बक्सर जिले में कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच मतदान कराया गया. इस दौरान मतदान में बाधा पहुंचाने की आशंका भी है. इसे लेकर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक मतदान समाप्त होने तक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है.

दोपहर को मतदान में बाधा पहुंचाने की मिली थी खबर

इस संबंध में जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को मतदान में बाधा पहुंचाने की खबर मिली थी. वहां अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इस मामले में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि यह कोई गिरफ्तारी नहीं है बल्कि शांतिपूर्ण मतदान की दिशा में सुरक्षात्मक कार्रवाई है. जिले के सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा रहा है.

मतदान में बाधा पहुंचाने के लिए किया गया हल्ला गुल्ला

कुछ बूथों पर कुछ लोगों द्वारा मतदान में बाधा पहुंचाने के लिए हल्ला गुल्ला किया गया, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेते हुए संबंधित थाने पर मतदान संपन्न् होने तक बैठा दिया गया. इसके तहत तीन बजे तक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या करीब दो दर्जन से अधिक हो चुकी थी. एसडीपीओ ने बताया कि हर थाना में तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर बैठाया गया है. मतदान के दौरान कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होने दी गई है.

चार लोगों को हिरासत में लिया

वहीं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि औद्योगिक थाना से मिली जानकारी के अनुसार, वहां भी चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि मतदान संपन्न हो जाने के बाद सभी को छोड़ दिया जाएगा. पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए की गई थी.

इसे भी पढ़ें. 7 नवंबर को हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन Gopichand Hinduja का लंदन में होगा अंतिम संस्कार, वैश्विक व्यापार जगत ने दी श्रद्धांजलि

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This