पाकिस्तान: मस्जिद में गोली मारकर पुलिसकर्मी की हत्या, हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से चौंकाने वाली वारदात हुई है. एक मस्जिद के अंदर पुलिस कॉन्स्टेबल पर गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

नमाज पढ़ते समय कॉन्स्टेबल को मारी गोली

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की सीमा से लगे टैंक जिले के गुल इमाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले मोहम्मद अकबर गांव में हेड कॉन्स्टेबल शाह नवाज की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि जिस कॉन्स्टेबल की हत्या की गई है, वह छुट्टियों पर गया हुआ था और जब लौटा था, तो हमलावरों ने नमाज के दौरान उसको गोली का निशाना बनाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है. मामले में जांच की जा रही है.

आतंकी पुलिस अधिकारियों को बना रहे निशाना

पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस क्षेत्र में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आतंकवादी संगठनों के निशाने पर हैं. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. इलाके की घेराबंदी की गई और अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान शुरू किया गया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This