पाकिस्‍तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को उड़ाने की कोशिश; रेलवे ट्रैक पर हुआ विस्फोट, रॉकेट से भी अटैक  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balochistan Bomb Attack: पाकिस्तान में लगातार कहीं न कहीं से हमले और ब्‍लास्‍ट की खबरें सामने आ रही है, जिसमें काफी लोगों के हताहत होने की भी सूचना है. ऐसे में अब ताजा मामला बलूचिस्तान से सामने आया है, जहां जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है. पुलिस और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रविवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट की कोशिश की गई. गनीमत रही ट्रेन बाल-बाल बच गई.

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले में रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तभी ट्रैक पर विस्‍फोट हो गया. कहा जा रहा है कि यदि ट्रेन थोड़ी थी लेट होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने शहीद अब्दुल अजीज बुल्लो इलाके में रेलवे ट्रैक पर बम प्लांट किया था. हालांकि ये ब्लास्ट तब हुआ, जब ट्रेन, रेलवे ट्रैक से गुजर गई.

बता दें कि जैसे ही इस घटना की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, अब इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस बम प्लांटिंग के पीछे किसका हाथ है. हालांकि बलूच राष्ट्रवादी नेता मीर यार बलूच का कहना है कि बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

ट्रेन पर रॉकेट भी दागे दागे

SSP के मुताबिक, ट्रेन को सिर्फ उड़ाने की ही कोशिश नहीं की गई, बल्कि इस पर 4 रॉकेट भी दागे गए थे. गनीमत ये रही कि रॉकेट भी ट्रेन के पास से गुजर गए और उस पर लग नहीं सके. जिससे ट्रेन को और उसमें बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा जरूर उड़ गया है. ऐसे में आस-पास की रेल सेवाओं को रोका गया है.

पहले भी जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बनाया जा चुका है निशाना

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया हो.  उग्रवादियों ने पहले भी इस ट्रेन को निशाना बनाया है. 11 मार्च के बाद इस ट्रेन से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों ने 440 यात्रियों को लेकर पेशावर जा रही ट्रेन पर हमला किया था.

इसे भी पढें:-जेलेंस्की ने कैदियों की अदला-बदली दोबारा शुरू करने के दिए संकेत, रूस से 1,200 यूक्रेनी की होगी वापसी

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This