G-20 समिट 2026 को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, इस खास देश को नही भेजेंगे निमंत्रण

Must Read

Donald Trump : अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि कुछ ही समय पहले डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण अफ्रीका में श्वेत लोगों के नरसंहार का आरोप लगा रहे हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था लेकिन इसमें ट्रंप ने हिस्सा नहीं लिया. बता दें कि उस में उन्‍होंने अपने दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को सम्मेलन में भेजा था. इसके साथ ही ये भी बता दें कि जी-20 सम्मेलन का आयोजन अगले साल अमेरिका में होने वाला है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने परंपरा को तोड़ते हुए अगले सम्मेलन की अध्यक्षता अमेरिका के अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया. इसस मामले को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है.

दक्षिण अफ्रीका को ट्रंप नहीं देंगे निमंत्रण

ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “जी20 के समापन पर, दक्षिण अफ्रीका ने हमारे अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि जो समापन समारोह में शामिल हुए थे, बता दें कि उनको जी20 की अध्यक्षता सौंपने से इनकार कर दिया. ऐसे में उनका कहना है कि मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 के लिए निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसकी मेजबानी अगले साल फ्लोरिडा के ग्रेट सिटी मियामी में की जाएगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वे कहीं भी सदस्यता के योग्य देश नहीं हैं, इसी वजह से हम उन्हें सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से रोकने जा रहे हैं.”

मानव अधिकार हनन को स्वीकार करवने से किया इंकार

इस मामले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि “अमेरिका दक्षिण अफ़्रीका में जी20 में शामिल नहीं हुआ, क्योंकि दक्षिण अफ़्रीका की सरकार अफ़्रीकावासियों और डच, फ़्रांसीसी और जर्मन लोगों के अन्य वंशजों द्वारा सहे गए भयानक मानव अधिकार हनन को स्वीकार करने से इनकार करती है. इतना ही नही बल्कि इसे और अधिक स्पष्ट रूप से कहने के लिए, वे गोरे लोगों को मार रहे हैं और साथ ही उनकी जमीनें हड़पने की कोशिश कर रहें हैं. इसके साथ ही सबसे बुरी बात यह है कि फेक न्यूज मीडिया इस नरसंहार के खिलाफ एक शब्द भी जारी नहीं करेगा.”

इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी दूतावास ने 26/11 में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का किया समर्थन

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This