MCD By Elections: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, शाम साढ़े पांच बजें तक होगी वोटिंग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MCD By Elections: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा. इस दौरान मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

बता दें कि 6.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे. वहीं, चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है . आयोग की कोशिश है कि मतदाता बिना किसी परेशानी और बिना किसी भय के मतदान कर सकें. उपचुनाव रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा.

इसे भी पढें:-ऑपरेशन सिंदूर में प्रशासनिक मशीनरी ने सशस्त्र बलों संग जनता का विश्वास जीता- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This