हिमाचल प्रदेश: सोलन में कई मकानों में लगी आग, बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arki Fire: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार की आधी रात के बाद लकड़ी के एक मकान में भीषण आग लग गई. आग ने अन्य कई मकानों को भी अपनी जद में ले लिया. इस अग्निकांड में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना है.एसडीआरएफ को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

नेपाली मूल का एक परिवार आया आग की जद में

मिली जानकारी के अनुसार, अर्की बाजार में देर रात लगी आग में प्रियांश नाम के बच्चे की मौत हो गई व दो लोगों को रेस्क्यू किया है. घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अर्की में चल रहा है.

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा का कहना है कि सात से आठ घर आग की जद में आए हैं. यूको बैंक के पास पुराने बस स्टैंड अर्की में पौने तीन बजे के करीब घरों में भीषण आग लग गई. शिमला के बालूगंज, सोलन के बनलगी, अंबुजा सीमेंट कंपनी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे.

WhatsApp Image 2026-01-12 at 10.00.47 AM (1)

आग लगने के दौरान संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है.

प्रशासन के मुताबिक

प्रशासन के मुताबिक, कुछ लोगों के अब भी आग की चपेट में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This