बांग्लादेश: ‘इस्तीफा नहीं तो क्रिकेट नहीं!’,BCB ने अपने डायरेक्टर को भेजा नोटिस, खिलाड़ियों की बगावत के बाद फैसला

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश क्रिकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की है. इसके बाद BCB ने अपने डायरेक्टर और अंतिरम खेल मंत्री के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हितों के लिए काम करने वाली एसोसिएशन का कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स नहीं खेलेंगे. खिलाड़ियों के विरोध के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला ही मैच शुरू नहीं हुआ. कुछ दिन पहले उन्होंने तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था.

अपने बोर्ड के अधिकारियों को दी थी एक अच्छी सलाह

दरअसल, तमीम ने एक अच्छी सलाह अपने बोर्ड के अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद BCB के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम ने उन्हें इंडियन एजेंट कहकर उनका मजाक उड़ाया था. गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बांग्लादेश क्रिकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि मुस्तफिजुर रहमान इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि हम इस मामले को बोर्ड के सामने उठाएं. खिलाड़ी का फर्ज है कि वह अपनी शिकायतें प्लेयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सामने रखे लेकिन वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे.

बांग्लादेश के क्रिकेटर्स मैच नहीं खेलेंगे

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ किया कि ये प्रोटेस्ट तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक BCB डायरेक्टर का इस्तीफा नहीं लिया जाता. एसोसिएशन ने कहा कि जब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजरुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तब तक बांग्लादेश के क्रिकेटर्स मैच नहीं खेलेंगे. BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिसके विरोध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया कि वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भारत नहीं भेजेंगे.

बांग्लादेश ने IPL प्रसारण पर भी लगा दी रोक

उन्होंने ICC से मांग करते हुए लिखा कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. इसके आलावा बांग्लादेश ने IPL प्रसारण पर भी रोक लगा दी. तब तमीम इकबाल ने अपने बोर्ड को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में कोई भी ऐसी बात न कहें, जो भविष्य में मुश्किलें पैदा करे. जैसे अगर ICC ने मना कर दिया कि शेड्यूल में बदलाव नहीं हो सकता तो फिर बांग्लादेश टीम को भारत जाना ही पड़ेगा या फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें. बीजेपी ने जारी किया आतिशी के खिलाफ नया पोस्टर, ‘आप’ से बर्खास्त करने की मांग

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This