पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, उड़ी पटरी, इंजन क्षतिग्रस्त, पायलट घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहगढ़: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की देर रात सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर भीषण धमाका हो गया. इस धमाके में काफी दूरी तक रेलवे लाइन का हिस्सा उड़ गया. धमाके से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया. और लोको पायलट घायल हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस घटना की जांच में जुटे हैं.

आरडीएक्स से किया गया धमाका

सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है. यह घटना रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी.

करीब 12 फीट उड़ गया पटरी का हिस्सा

जानकारी के अनुसार, यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है. जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक तेज धमाका हो गया. धमाके की वजह से रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया.

मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी और पुलिस

इस घटना में मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This