Pakistan: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 80 घायल

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़े में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं. शहर के शहजाद टाउन स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में हुए इस जोरदार धमाके ने पूरी राजधानी में दहशत फैला दी है.

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी लागू कर दी है. जानकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था. धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल के दस्ते मौके पर पहुंच गए.

हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. हालांकि अभी तक मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार धमाका इबादत के वक्त हुआ, जिससे नमाजियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे तरलाई इलाके को घेर लिया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

बड़े अस्पताल, पॉलीक्लिनिक और सीडीए अलर्ट

विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के बड़े अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक और सीडीए को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है. अस्पताल के प्रमुख ने जानकारी दी है कि घायलों के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है. एम्बुलेंस के जरिए घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है, जहां डॉक्टरों की टीमें उनकी जान बचाने में जुटी हैं.

इसके पीछे किसका हाथ?

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला किस तरह का था और इसके पीछे किसका हाथ है? क्या यह कोई आत्मघाती हमला था या विस्फोटक पहले से वहां रखा गया था? इसकी जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीमें घटना स्थल से सुराग जुटा रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले की और अधिक परतें खुलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें. Mental Health Alert: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह बना रही है युवाओं को मानसिक बीमारी का शिकार, एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This