यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसाः कंटेनर ने कई लोगों को रौंदा, छह की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Accident: यूपी के मथुरा में भीषण सड़क हादसा हो गया. यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक हुआ. कंटेनर ने सात लोगों को रौंद दिया. इनमें से 6 की मौत हो गई और एक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग टॉयलेट करने के लिए बस से उतरे थे.

नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी

जानकारी के अनुसार, एक बस नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी. यह हादसा थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 88 के पास आज तड़के करीब पौने तीन बजे हुआ. बताया जा रहा है कि टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी. इसी कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस के पास खड़े लोगों को रौंद दिया.

टॉयलेट करने के लिए बस से उतरे थे यात्री

सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों ने टॉयलेट करने के लिए ड्राइवर से बस रोकने को कहा. ड्राइवर ने ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दी. यात्री बस से नीचे उतरे ही थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया. घटना के बाद वहा चीख-पुकार मच गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत  हो गई, जबकि हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This