Uttarakhand: देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: उत्तराखंड से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है. खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. पूरे परिसर को खाली कराकर जांच शुरु की गई.

पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह

बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली, इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है. खबर फैसते ही यहां लोगों में अफरातफरी मच गई. कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओरबैरिकेडिंग कर दी गई.

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है. पुलिस टीम जांच में जुटी है.

मालूम हो कि प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है. इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी सहित नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हालांकि, जांच-पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला. इससे प्रशासन ने राहत की सास ली.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This