DA Hike 2026: होली से पहले डीए बढ़ोतरी पर चर्चा तेज, कर्मचारियों को 2 प्रतिशत तक राहत की उम्मीद

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DA Hike 2026: होली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में संभावित बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में संशोधन की घोषणा कर सकती है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड देखें तो मार्च की शुरुआत में पड़ने वाली होली से पहले ऐसी घोषणा कम ही होती है.

पिछली बढ़ोतरी का हाल

पिछली बार जुलाई-दिसंबर अवधि के लिए 1 अक्टूबर 2025 को महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद कर्मचारियों को वर्तमान में 58% डीए मिल रहा है. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार करीब 2% की और वृद्धि हो सकती है. ऐसा होने पर डीए बढ़कर 60% तक पहुंच जाएगा और इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा.

आंकड़ों पर निर्भर फैसला

डीए में बढ़ोतरी का फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) और महंगाई के ताजा आंकड़ों पर आधारित होता है. त्योहारों के समय कर्मचारियों को उम्मीद रहती है कि सरकार राहत देगी लेकिन अंतिम निर्णय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होता है. यही वजह है कि इस बार भी घोषणा होली के बाद होने की संभावना जताई जा रही है.

होली और DA का संबंध

महंगाई भत्ते की घोषणा सामान्यतः वर्ष में दो बार की जाती है—पहली बार मार्च के आसपास और दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में. कई मौकों पर दूसरी बढ़ोतरी दिवाली के आसपास भी घोषित की गई है. हालांकि मार्च में होने वाली घोषणा हर बार होली से पहले नहीं होती. विशेषकर जब होली महीने की शुरुआत में पड़ती है, तो कैबिनेट का निर्णय अक्सर महीने के अंतिम हिस्से में लिया जाता है. ऐसे में इस बार भी डीए बढ़ोतरी की घोषणा होली के बाद होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़े: अमेरिकी टैरिफ 10% होने से भारत समेत उभरती अर्थव्यवस्थाओं को बड़ी राहत: विशेषज्ञ

Latest News

सऊदी अरब में बढ़ा तनावः तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको...

More Articles Like This