हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, बोंली-‘मैं उससे कभी मिली ही नहीं’

Must Read

Washington: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की कोई आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी एप्स्टीन से कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई. दरअसल, हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क के पास चैपाक्वा में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के सामने अपनी गवाही दी.

एपस्टीन से जुड़ी संसदीय जांच का हिस्सा

यह गवाही बंद कमरे में हुई और एपस्टीन से जुड़ी संसदीय जांच का हिस्सा थी. समिति एपस्टीन और उसकी साथी घिस्लेन मैक्सवेल के अपराधों, सरकार की जांच में खामियों और प्रभावशाली लोगों के साथ उनके संबंधों की जांच कर रही है. हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि मुझे उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और मैं एप्स्टीन से कभी मिली नहीं.

कार्यक्रमों में मुलाकात होने की बात

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति (पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन) ने एपस्टीन के साथ कुछ यात्राओं के लिए उनके निजी विमान में सफर किया था. साथ ही हिलेरी ने एपस्टीन की साथी घिस्लेन मैक्सवेल से क्लिंटन फाउंडेशन के कुछ कार्यक्रमों में मुलाकात होने की बात कही, लेकिन एप्स्टीन से कोई संपर्क को लेकर उन्होंने कहा याद नहीं.

बंद कमरों में हो रही गवाहियां

यह गवाही 2 दिनों की पूछताछ की शुरुआत थी. पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी इसी जांच में गवाही देने वाले हैं. दोनों की गवाहियां चैपाक्वा में ही बंद कमरों में हो रही हैं. चैपाक्वा न्यूयॉर्क शहर के उत्तर में स्थित एक छोटा, शांत और हरा-भरा कस्बा है, जहां क्लिंटन दंपति का घर है. यह पूरा मामला रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली हाउस ओवरसाइट कमिटी (सदन निगरानी समिति) की जांच से जुड़ा है.

क्लिंटन दंपति को गवाही के लिए बुलाया

इस समिति ने महीनों से क्लिंटन दंपति को सबूत देने और गवाही के लिए बुलाया था. पहले क्लिंटन दंपति ने गवाही देने से इनकार किया था, लेकिन संसद की अवमानना (कंटेम्प्ट ऑफ कांग्रेस) की कार्रवाई की धमकी के बाद वे मान गए. हिलेरी ने इसे राजनीतिक नाटक बताया और कहा कि यह जांच ट्रंप से जुड़े सवालों से ध्यान हटाने की कोशिश है.

इसे भी पढ़ें. अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान युद्ध के बीच चीन का आया बड़ा बयान, हालात बिगड़े तो…

Latest News

रबी फसलों की खरीद बढ़ी, MSP भुगतान 8 लाख करोड़ रुपये के पार; किसानों को मिला बड़ा सहारा

MSP Hike 2027-28: रबी फसलों की खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत किसानों को किए जाने वाले...

More Articles Like This